• वर्तमान में मध्य प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व है पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान तथा रातापानी  राष्ट्रीय अभ्यारण में टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है|
  • विश्व में टाइगर प्रोजेक्ट के जन्मदाता गेनी मैनफोर्ड है|

भारत का टाइगर मेन 

  • भारत में टाइगर प्रोजेक्ट के जन्मदाता कैलाश सांखला है इन्हें भारत का टाइगर मैन भी कहा जाता है यह राजस्थान के हैं |
  • भारत में 1973 में टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआत जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड से की गई थी यह भारत का प्रथम टाइगर रिजर्व बनाया गया
  • भारतीय वन्य जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972
  • भारत में टाइगर प्रोजेक्ट 1973
  • मध्यप्रदेश में टाइगर प्रोजेक्ट लागू हुआ 1973 कान्हा टाइगर रिजर्व
  • 1973 में भारत में 9 टाइगर रिजर्व बनाए गए थे जिनमें मध्यप्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व के रूप में चिन्हित किया गया था 1973 में टाइगर प्रोजेक्ट 9 टाइगर रिजर्व के साथ शुरू किया गया था जो निम्न है मानस, पलामू, बांदीपोरा, मेलघाट, सुंदरवन, सिमलीपाल, जिम कार्बेट, रणथंबोर तथा मध्य प्रदेश का कान्हा

बाघ गणना 2018 (टाइगर प्रोजेक्ट रिपोर्ट 2018)

NTCA (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया)

  • प्रत्येक 4 साल में बाघ गणना नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NTCA ) अर्थात राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा की जाती है|
  • इसकी स्थापना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत की गई|
  • इसके पदेन अध्यक्ष भारत के पर्यावरण मंत्री होते हैं तथा पर्यावरण राज्यमंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष होते हैं|
  • इससे पहले 2014 में बाघ गणना की गई थी वर्तमान में 2018 में बाघ गणना की गई |
  • जिसके आधार पर भारत में रॉयल बंगाल टाइगर की कुल संख्या 2967 जो 2014 में 2226 थी|
  • 300 से अधिक बाघ वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड ,महाराष्ट्र शामिल है|
  • 2018 की टाइगर प्रोजेक्ट रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट घोषित किया गया|
  • 2010 और 2014 की गणना में कर्नाटक को टाइगर स्टेट का दर्जा दे दिया गया था|
  • भारत के बक्सा राष्ट्रीय उद्यान , डंपा राष्ट्रीय उद्यान , पलामू राष्ट्रीय उद्यान जोकि टाइगर रिजर्व भी है 2018 की गणना में एक भी टाइगर (बाघ) यहां चिन्हित नहीं हुआ|
  •   मिजोरम राज्य में कोई टाइगर ( बाघ) नहीं पाया गया |
  • मध्यप्रदेश का पेंच टाइगर रिजर्व तथा केरल का पेरियार टाइगर रिजर्व भारत के श्रेष्ठ टाइगर रिजर्व हैं|
  • 2018 में प्रबंधन के आधार पर देश के सबसे बेहतरीन टाइगर रिजर्व क्रमशः पेंच टाइगर रिजर्व , कान्हा टाइगर रिजर्व तथा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व है 
  • कान्हा टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक 128 बाघ  हैं |
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 110  बाघ है मध्यप्रदेश का सर्वाधिक बाघ घनत्वबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में है |
  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान में 58

मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व

मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व स्थान
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मंडला
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान उमरिया
पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी छिंदवाड़ा
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान होशंगाबाद
संजय दुबरी राष्ट्रीय उद्यान सीधी
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना
पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यानप्रस्तावित श्योपुर शिवपुर मुरैना
रातापानी राष्ट्रीय अभ्यारणप्रस्तावित रायसेन

मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व

भारत में सर्वाधिक बाघ वाले राज्य

राज्य बाघों की संख्या 2018 बाघों की संख्या 2014
मध्य प्रदेश 526 308
कर्नाटक 524 408
उत्तराखंड 442 360
महाराष्ट्र 312 190

भारत में टाइगर रिजर्व

  • भारत में 53 टाइगर रिजर्व है भारत का सबसे पुराना टाइगर रिजर्व जिम कॉर्बेट उत्तराखंड है |
  • जिसे 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिजर्व घोषित किया |
  • 52 वा टाइगर रिजर्व रामगढ़ विषधारी अभ्यारण राजस्थान को बनाया गया है |
  • जबकि 53 वा टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण को संयुक्त रूप से घोषित किया गया है |
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन सागर श्रीशैलम आंध्र प्रदेश में है |
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व बोरी महाराष्ट्र में स्थित है |
  • 29 जुलाई को पूरे विश्व में विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है |
  • भारत के कुल 18 राज्यों में बाघ पाए जाते हैं |
  • नामदफा टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश में विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित टाइगर रिजर्व है

भारत में बाघों की आबादी को 5 भागों में विभाजित

  1. शिवालिकगंगा मैदान
  2. मध्य भारत एवं पूर्वी घाट
  3. पश्चिमी घाट
  4. उत्तर पूर्वी पहाड़ियां और ब्रह्मपुत्र बाढ़ के मैदान
  5. सुंदरवन डेल्टा
  • भारत सरकार द्वारा 2006 में जंगल अधिनियम पारित किया गया जिसमें जंगल में रहने वाले समुदायों की पहचान की गई|
  • भारत में विश्व का लगभग 75% बाघ है विश्व में वर्तमान में लगभग 47 से भाग हैं जिनमें भारत में 2967 बाघ हैं|
  • मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ने के प्रमुख कारण बाघों का आवासी प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था में सुधार है|
  • 2014 से 2018 मेंभारत में कुल बाघ  वृद्धि 741 है|

भारत में टाइगर रिजर्व की सूची List of Tiger Reserve

वर्तमान में भारत में 53 टाइगर रिजर्व है जो निम्न प्रकार है

 

राज्य का नाम टाइगर रिजर्व एवं वर्ष
मध्य प्रदेश
  1. कान्हा(1973)
  2.  सतपुड़ा (1999)
  3. पन्ना (1994)
  4. संजय दुबरी (2008)
  5. पेंच (1993)
  6. बांधवगढ़(1993) नोट – पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान और रातापानी अभ्यारण प्रस्तावित
महाराष्ट्र
  1. बोरी (2014)
  2. सह्राद्री (2009)
  3. पेज (1992)
  4. नवेगांव नागजीरा (2013)
  5. तडोबा अंधेरी (1994)
  6. मेलघाट (1973)
कर्नाटक
  1. बांदीपोरा (1973)
  2. भद्रा (1998)
  3.  नागरहोल (1999) 
  4. अंशी (2007) 
  5. बिलीगिरीरंगना (2011)
तमिल नाडु
  1. कालकड मुदंथुरेइ(1998)
  2. अन्नामलाई (2007) 
  3. मदु मलाई (2007)
  4. सत्यमंगलम( 2013)
  5. सिरीविल्लिपुथुर मेघामलाई( 2021)
उड़ीसा
  1. सिमलीपाल (1973)
  2. सतकोसिया  (2008)
पश्चिम बंगाल
  1. सुंदरबन (1973) 
  2. बुक्सा (1982)
उत्तराखंड
  1. जिम कार्बेट (1973) 
  2. राजाजी (2015)
तेलंगाना
  1. कवल (2012)
उत्तर प्रदेश
  1. दुधवा (1987) 
  2. पीलीभीत (2012) 
  3. अमानगढ़ (2012)
केरल
  1. पेरियार (1978) 
  2. परमबीकुलम (2008)
राजस्थान
  1. रणथंबोर (1973) 
  2. सरिस्का (1978) 
  3. मुकुंदरा हिल्स( 2013) 
  4. रामगढ़ विषधारी अभ्यारण (2021)
झारखंड
  1. पलामू (1973)
मिजोरम
  1. डंपा (1994)
बिहार
  1. बाल्मीकि (1989)
आंध्र प्रदेश
  1. नागार्जुन श्रीशैलम (1982)
छत्तीसगढ़
  1. इंद्रावती (1982) 
  2. अचानकमार (2008) 
  3. उदंती सीतानदी (2008) 
  4. गुरु घासीदास तमोर पिंगला अभ्यारण संयुक्त क्षेत्र (2021)
अरुणाचल प्रदेश
  1. नामदफा (1982) 
  2. पाकुई (1999) 
  3. कमलांग (2016)
असम
  1. मानस (1973) 
  2. नामेरी (1999) 
  3. काजीरंगा (2006) 
  4. ओरांग (2016)

लेखक – श्री मनोज सिसोदिया Fighter Academy

1 thought on “मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व |भारत में टाइगर रिजर्व की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *