मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता 2021 लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखना तय किया है ।

श्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि काफी लंबे समय से इस पुरस्कार का नाम बदलने का अनुरोध किया जा रहा था , क्योंकि यह खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है , तो इसका नाम भी देश को ओलंपिक हॉकी में तीन स्वर्ण पदक दिलाने वाले सर्वश्रेष्ठ हाकी खिलाड़ी के नाम पर रखने का सुझाव प्राप्त हुआ था ।

13 नवंबर 2021 को खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा पहली बार यह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से वितरित किया जाएगा । 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए 12 खिलाड़ियों को नामित किया गया है जिनकी लिस्ट निम्नानुसार है ।

खिलाड़ी का नाम संबंधित खेल
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल (भाला फेंक) जैवलिन थ्रो
रवी दहिया पहलवान- टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता कुश्ती में
लवलीना बोरगोहेन बॉक्सर- टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता
सुनील छेत्री फुटबॉल- भारतीय फुटबॉलर जिन्होंने 77 गोल कर ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले की बराबरी की
मिताली राज महिला क्रिकेटर – महिला क्रिकेट टीम की कप्तान जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 20000 रन बनाए दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी
पीआर श्रीजेश हॉकी – टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर
अवनी लेखरा निशानेबाज – टोक्यो पैरा ओलंपिक में गोल्ड समेत 2 पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज
प्रमोद भगत बैडमिंटन – टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड दिलाने वाले बैडमिंटन में
सुमित अंतिल एथलेटिक्स – टोक्यो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता
कृष्णा नगर बैडमिंटन- टोक्यो पैरा ओलंपिक में बैडमिंटन में गोल्ड दिलाने वाले खिलाड़ी
मनीष नरवाल निशानेबाज – पैरालंपिक में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता
मनप्रीत टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान

 

 

 

1 thought on “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता 2021 लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *